नई Mahindra XUV 7XO आ गई! Tata Safari–Harrier Plus को सीधी टक्कर, कीमत और फीचर्स देख दंग रह जाएंगे

Mahindra ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV XUV700 का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिसे अब नया नाम Mahindra XUV 7XO दिया गया है। यह SUV भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दी गई है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.66 लाख रखी गई है। कंपनी का दावा है कि यह नया मॉडल डिज़ाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में पहले से कहीं अधिक प्रीमियम अनुभव देगा।
XUV 7XO का सीधा मुकाबला Tata Safari, Harrier Plus, MG Hector Plus और Hyundai Alcazar जैसी SUVs से होगा। यह SUV 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी और बुकिंग्स भी जल्द शुरू होने वाली हैं।

क्या-क्या बदला एक्सटीरियर में?

नई XUV 7XO के डिजाइन में कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है। इसका लुक अब और ज्यादा मस्कुलर और मॉर्डन हो गया है। फ्रंट में नए boomerang-shape DRLs, redesigned LED headlamps और नई ग्रिल दी गई है।
रियर में connected LED tail-lamps और नया बंपर मिलता है।
नए alloy wheels के साथ इसका रोड प्रेजेंस और भी पावरफुल दिखता है। कुल मिलाकर यह अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और अग्रेसिव नजर आती है।

इंटीरियर और फीचर्स – इस बार हुई है बड़ी अपग्रेड

SUV के केबिन में सबसे बड़ा बदलाव इसका ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप है।
✔ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
✔ सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम
✔ फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले
तीनों मिलकर इसका डैशबोर्ड काफी हाई-टेक बना देते हैं।
इसके अलावा

ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल

•नया टू-स्पोक स्टीयरिंग

•ड्यूल-टोन इंटीरियर

•सॉफ्ट-टच मटीरियल

•बेहतर HVAC कंट्रोल
जोड़े गए हैं।


कंफर्ट फीचर्स में शामिल हैं:

•पैनोरमिक सनरूफ

•वेंटिलेटेड सीट्स

•पावर बॉक्स मोड

•16-स्पीकर साउंड सिस्टम

•वायरलेस चार्जिंग

सेफ्टी – अब और ज्यादा स्मार्ट

नई Mahindra XUV 7XO में Level-2 ADAS दिया गया है। इसमें शामिल हैं:
✔ एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल
✔ लेन कीप असिस्ट
✔ ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
✔ 540-डिग्री कैमरा
✔ ऑटो होल्ड
✔ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
✔ ISOFIX सीट एंकर
कंपनी का दावा है कि यह SUV Bharat NCAP में 5-Star Safety Rating हासिल करेगी।

इंजन और पावर

इंजन ऑप्शंस पहले जैसे ही रखे गए हैं:

6-स्पीड ऑटोमैटिक
ऑप्शन मिलते हैं।
डीजल वेरिएंट में AWD का विकल्प भी दिया गया है।

2.0-L टर्बो पेट्रोल – 200 hp

2.2-L डीज़ल – 185 hp
दोनों के साथ:

6-स्पीड मैनुअल

कीमत और वेरिएंट

✔ शुरुआती कीमत: ₹13.66 लाख (एक्स-शोरूम)
✔ टॉप वेरिएंट कीमत: ₹28 लाख तक जा सकती है

Mahindra का बड़ा प्लान आगे के लिए

कंपनी अपनी नई Nomenclature Strategy के तहत XUV 3XO और अब 7XO ला चुकी है।
आने वाले समय में Mahindra अपनी बाकी SUVs के भी अपडेटेड वर्जन बाजार में उतारेगी।

Leave a Comment